CM योगी की सख्ती, कानपुर में 100 करोड़ के टेंडर पर बड़ा एक्शन—7 फर्मों पर FIR!
कानपुर नगर निगम में टेंडर से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अवैध वसूली, डराने-धमकाने और ठेकों में अनियमितता के मामले में अब तक 6 अभियोग दर्ज किए गए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, आरोपी गोविंद शर्मा फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
जांच के बीच करीब ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया खत्म कर लंबित और आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू की जाएगी।
मामले में करीब 7 फर्मों को ब्लैकलिस्ट किए जाने की बात सामने आई है। फर्मों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की संभावित भूमिका की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📍 कानपुर | उत्तर प्रदेश
#Kanpur #KanpurNews #CMYogi #YogiAdityanath #KanpurNagarNigam FIR Tender TenderCase SIT PoliceAction Corruption E_Tendering UPNews UttarPradesh KanpurUpdate Breakin