रनियां में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर में पुराने पुल के पास रिंद नदी किनारे खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर एडीएम, एसडीएम, सीओ, फॉरेंसिक टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन के आश्वासन के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
📍 स्थान: रनियां, कानपुर देहात
.
#कानपुरदेहात #रनियां #कानपुर #गोवंश #रिंदनदी पुलिस फॉरेंसिकजांच उत्तरप्रदेश यूपी