रक्तदान कर लायंस क्लब चूरू ने दिया मानव सेवा का संदेश
चूरू, 6 अक्टूबर। लायंस क्लब चूरू की ओर से सेवा सप्ताह 2026 के पांचवें दिन संजीवनी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्लब सदस्यों सहित शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया।
क्लब सदस्यों लायन सुरेन्द्र सिंह भाटी, मुकुल सिगतिया, क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा, लायन चंद्रप्रकाश खत्री, लायन राजीव शर्मा, लायन रघुवीर सिंह गुरावा एवं लायन अशोक जांगिड़ ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा गौतम सैनी, राधेश्याम सैनी, तनेश सैनी, विकास कोठारी, फूल सिंह शेखावत, नितिन कुमार सैनी, भागीरथ सैनी, सुनील पाण्डे, प्रिंस चन्दानी एवं मनोज सैनी ने भी रक्तदान किया।
सेवा सप्ताह प्रभारी लायन शैलेन्द्र माथुर ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिकाधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर प्रभारी लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।
शिविर में लायन सुनील रंजन टकनेत, लायन डॉ. राजकुमार पूनिया, लायन राकेश सैनी, लायन कमल जांगिड़ एवं लायन सर्वेश वर्मा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संजीवनी ब्लड सेंटर की ओर से जगदीश बेनीवाल ने लायंस क्लब एवं सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर के माध्यम से “रक्तदान महादान” का संदेश देते हुए लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
#tharkiawaazajay #blooddonation #LionsClub #lionsinternational #churu Kunj Bihari Birmiwala Lions Clubs International Lions Clubs India
Churu, Churu | Oct 6, 2026