उज्जैन: महापौर ने सफाई मित्रों के साथ मनाया आजादी का जश्न, साफा पहनाकर किया सम्मान 🇮🇳🧹
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उज्जैन के महापौर निवास पर देशभक्ति का एक अलग ही और अनूठा नजारा देखने को मिला। महापौर मुकेश टटवाल ने शहर के सफाई मित्रों को अपने बंगले पर विशेष रूप से आमंत्रित कर उनके साथ आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान महापौर ने सफाई कर्मियों को साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय सम्मान किया। मुंह मीठा कराने के बाद सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गानों पर जमकर नृत्य किया। सफाई मित्रों ने महापौर द्वारा दिए गए इस सम्मान और आत्मीय क्षण को अपने लिए बेहद खास व अविस्मरणीय बताया।
#UjjainNews #IndependenceDay #MayorUjjain #SafaiMitra #siti24ujjain