*स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों संग सहभोज में शामिल हुए कलेक्टर ,विशेष मध्यान्ह भोजन से बढ़ी उत्सव की खुशियां*
मुरैना,/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुरैना जिले की समस्त शासकीय शालाओं में परंपरानुसार विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय मॉडल स्कूल, गणेशपुरा में सम्पन्न हुआ, जहाँ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बच्चों के साथ सहभोज ग्रहण किया इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव तथा वनमंडलाधिकारी हरिशचन्द्र बघेल ने विद्यार्थियों के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर सहभोज किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष व्यंजन के रूप में खीर, पूड़ी, बूंदी के लड्डू, बूंदी का रायता तथा दो प्रकार की स्वादिष्ट सब्जियाँ परोसी गईं। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्राप्त कर बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए। उनके चेहरे पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की उमंग और विशेष भोजन की खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी। SP Morena Morena Breaking @highlight Collector Office Morena Sonu Agrawal Namaste Morena Bol Morena Jansampark Morena रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Pankaj Upadhyay Mla Dinesh Gurjar Jyotiraditya M Scindia Hello morena हरिओम गौड़ SP Morena Collector Office Damoh
Morena, Morena | Aug 15, 2026