🚨 त्यूणी में दर्दनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
📍 त्यूणी, चकराता | 02 अक्टूबर 2026
चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास एक फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दुर्गेश चौधरी (39) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील मंडल (27) और ऋषभ घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट त्यूणी से टीम घटनास्थल पर पहुंची। बेहद दुर्गम और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और मृतक के शव को भी बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया।
🚑 दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी त्यूणी ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
🙏 हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना।
आपके क्षेत्र की ऐसी स्थानीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए Uttarakhand News Wala को Follow करें।
#UttarakhandNews #DehradunNews #Tyuनी #Chakrata #RoadAccident
Dehradun, Dehradun | Oct 2, 2026