राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के तहत प्रस्तावित “विद्यार्थी सहयोग शिविर” के सफल संचालन हेतु कारगिल विजय सभा भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने की।
प्रशिक्षण में चिह्नित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं नोडल पदाधिकारियों को विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल पर संस्थान एवं विद्यार्थियों के पंजीकरण, शिकायत/सुझाव दर्ज करने, संबंधित विभाग को अग्रसारित करने तथा ऑनलाइन निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों की शैक्षणिक, आधारभूत, छात्रावास एवं संस्थागत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
IPRD Bihar
#easeofliving
#begusarai