Public App Logo
ढालपुर में मांगो को लेकर एबीवीपी ने की कॉलेज की तालाबंदी तहसीलदार से वार्ता के बाद बंद किया प्रदर्शन कहा सरकार छात्रों की मांगों पर नहीं गंभीर Kullu Times हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालय में छात्रों की फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा ढालपुर कॉलेज में सुबह 9:00 बजे तालाबंदी की गई। जिससे कॉलेज सारा दिन बंद रहा। वहीं यहां छात्रों के साथ-साथ प्राध्यापकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोपहर बाद तहसीलदार कुल्लू अनिल कुमार छात्रों से वार्ता करने पहुंचे और उसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना प्रदर्शन बंद किया गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा तालाबंदी के चलते कॉलेज में कोई कक्षा भी शुरू नहीं हो पाई। वहीं धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आए दिन प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजे जाते हैं। लेकिन सरकार इस पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिसके चलते मजबूरन उन्हें कॉलेज की तालाबंदी करनी पड़ी। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) - Kullu News