80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, यमुनानगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम
यमुनानगर () 15 अगस्त 2026 आज शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यमुनानगर कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघचालक माननीय सेवाराम जी उपस्थित रहे। उनके द्वारा विधि-विधान एवं राष्ट्रभावना के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेवकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर जिला संघचालक सेवाराम जी ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखना चाहिए। हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। उनके त्याग और बलिदान को समझना तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने-अपने स्तर पर राष्ट्र निर्माण के लिए निश्चित संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सभी राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उपस्थित सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।
इस अवसर पर हरेंद्र मोहन, सुनील, रविंद्र, रामधारी, संजय मित्तल, अर्जुन, अयोध्या, पाली राम, रवि, रवि कुमार, राजेश देवीपूजक, भगत राम गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संजय मित्तल
92159 99502