राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर करीब 15 से 20 लोग सवार थे, जो भोज में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान नदी के बीच नाव पलट गई और सभी सवार पानी में गिर गए। हादसे में बच्चों की मौत और कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतकों और लापता लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल, हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और बचाव कार्य की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। #Vaishali #Raghopur #BiharNews #BreakingNews #BoatAccident #GangaRiver #VaishaliNews #BiharBreaking #HajipurNews #BiharFlood #नावहादसा #वैशाली #राघोपुर #गंगानदी #बिहारन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #बिहारसमाचार #पूर्वीबिहारन्यूज