Vande Bharat news 24 :होडल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन ने फहराया तिरंगा
होडल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। उपमंडल स्तर पर आयोजित समारोह में होडल विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर एसडीएम बेलीना राणा एवं डीएसपी सुरेश भड़ाना के साथ विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन ने परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस जवानों सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित एवं शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
समारोह स्थल पर देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: प्रवीण कुमार | वन्दे भारत न्यूज़, होडल
Hodal, Palwal | Aug 15, 2026