Public App Logo
आदिवासी दिवस पर भाजपा सरकार की बेरुखी दुर्भाग्यपूर्ण: बिरेश ठाकुर कांकेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कार्यालय कांकेर में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस संस्कृति, अस्मिता, परंपरा और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के सम्मान का दिन है। लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक और प्रमुख नेताओं ने आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देना तक उचित नहीं समझा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इस दिवस को सम्मान के साथ मनाया जाता था। भाजपा आदिवासियों को केवल वोट बैंक न समझे। कांग्रेस जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। #thelivenews #chhattisgarh #news #kanker #reels - Kanker News