मुरैना नगर: सुभाषनगर में एम.के. गांधी स्कूल के पास हफ्ता वसूली न देने पर मारपीट और हवाई फायरिंग
हफ्ता वसूली देने से मना करने पर दुकानदारों से मारपीट, कट्टे से की हवाई फायरिंग सुभाषनगर में एम.के. गांधी स्कूल के पास मेन रोड का मामला बताया गया है।हफ्ता वसूली को लेकर गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। रंगदारी देने से इनकार करने पर बेखौफ बदमाशों ने दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए कट्टे से हवाई फायर भी किया, मामला दर्ज है।