सूबे के स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प कर उसकी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को राशि जारी कर दिया है। इससे सदर अस्पताल से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक की सूरत बदलेगी। गुरुवार की सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत सदर अस्पताल के लिए 10 लाख और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लिए पांच लाख रुपये दिए गए हैं