Public App Logo
टाटा 407 की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत; टक्कर के बाद बाइक में लगी आग अलीगढ़/गोंडा। थाना गोंडा क्षेत्र के गांव मुरवार में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्रामीण बैंक से रुपये निकालकर गोंडा की ओर जा रहे प्रमोद कुमार (55 वर्ष) पुत्र मनसुख लाल की बाइक की सामने से आ रहे तेज रफ्तार टाटा 407 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तत्काल आग लग गई और प्रमोद कुमार बाइक के नीचे दब गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह प्रमोद कुमार को बाइक के नीचे से बाहर निकाला। इस दौरान बाइक धू-धूकर जलती रही। इसी बीच इगलास से गोंडा की ओर जा रहे सीओ गोंडा की नजर जलती बाइक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोककर घायल प्रमोद कुमार को आनन-फानन में इगलास सीएचसी भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में मचा कोहराम प्रमोद कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछ� - Koil News