23 अगस्त को कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा वीर सम्मान समारोह। 23 अगस्त को कुरुक्षेत्र यादव धर्मशाला कुरुक्षेत्र में वीर सम्मान समारोह मनाया जाएगा । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से भारतीय सेना के मेजर जनरल अरविंद यादव वी एस एम मौजूद रहेंगे ।उनके द्वारा रेजांगला शौर्य पट्टिका का अनावरण किया जाएगा । यह जानकारी हरियाणा यादव सभा जिला अध्यक्ष यमुनानगर अशोक यादव ने दी । रेजांगला शौर्य पट्टिका अनावरण का मुख्य उद्देश्य वीर शहीदों को याद करना व श्रद्धासुमन अर्पित करना जिन्होनें अपने प्राणों को अपने देश की मातृभूमि की रक्षा करते हुए उस पर निछावर कर दिये। उन्होंने बताया कि यमुनानगर से भी यादव समाज के लोग इस समारोह में शामिल होंगे । इस समारोह में भारतीय सेना में मेजर जनरल अरविंद यादव जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी व उनके द्वारा रेजांगला शौर्य पट्टिका का अनावरण किया जाएगा और रेजांगला के वीर महान शहीदों को याद किया जाएगा । इस समारोह में हरियाणा के दूसरे जिलों के यादव समाज के लोग भी उपस्थित रहेंगे ।यह कार्यक्रम यादव धर्मशाला कुरुक्षेत्र पेहवा रोड पर किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष राव प्रीतम , संयोजक राव जय प्रकाश,नग नारायण यादव , राम नरेश यादव ,महेंद्र सिंह यादव ,सूरज यादव, दीपक यादव, तेजवीर यादव, शारदा प्रसाद यादव ,रामकुमार यादव, परमानन्द यादव, विकास यादव, विशाल मौजूद रहे
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 20, 2026