🔳सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में नेत्र जांच शिविर आयोजित
🔳कटनी - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ गतिविधि के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट से आए चिकित्सकों के दल ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नेत्र जांच की।
शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों की भी नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों की आंखों में समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा जरूरत के अनुसार चश्मे भी प्रदान किए गए। वहीं, मोतियाबिंद की समस्या वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार के लिए चित्रकूट अस्पताल बुलाया गया।
सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को नेत्र स्वास्थ्य एवं नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने भी नेत्र जांच से संबंधित आवश्यक जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की।
शिविर के आयोजन में शिक्षक सुजीत सिंह, दीपक हनुमत, अनामिका पांडे, एकता विश्वकर्मा, पूजा मरावी, अजय कुमार चौबे, राकेश राजपाल, मनोज चक्रवर्ती, दिनेश तिवारी, सचिन हल्दाकर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
11 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026