अगर आप भी बार-बार गैस सिलेंडर बुक कराने की परेशानी से जूझते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
केंद्र सरकार ने PNG यानी पाइप से घर तक पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए नई योजना को मंजूरी दी है। यह योजना 1 सितंबर 2026 से लागू होगी।
सरकार का मानना है कि इससे लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर रसोई ईंधन मिलेगा। फिलहाल देश में करीब एक करोड़ चौहत्तर लाख PNG कनेक्शन हैं और आने वाले समय में इस संख्या को और बढ़ाने की तैयारी है।