भुंतर में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
भुंतर के गणपति चौक के समीप देर रात करीब 1 बजे कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि कार राजस्थान नंबर की थी। देर रात हुए हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।