#शिमला :- चौपाल के मडावग में रोजगार शिविर का आयोजन, महिलाओं को मिला स्वरोजगार और शिखर जीवन का संदेश..!
विकास खंड चौपाल के अंतर्गत आने वाली मडावग पंचायत में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार एवं जागरूकता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुरंदर परगना की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया और आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया।
शिविर का मुख्य आकर्षण महिलाओं को "शिखर जीवन जीने के महत्व" और "शिखर गुर" के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल रही, जिससे ग्रामीण आजीविका को नई दिशा मिल सके।
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक राठौड़ राजेश रढाईक ने आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने मडावग की महिलाओं को समाज से नशा जैसी गंभीर बुराई को जड़ से खत्म करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचारों से महिलाओं को प्रोत्साहित किया:
विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी और वरिष्ठ पत्रकार बालम गोगटा ,अनीता कंवर: मडावग कॉर्डिनेटर,लक्ष्मी देवी: जिला शिमला वूमैन सेल की उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य रुसलहा, नरेश साजटा: चौपाल कोऑर्डिनेटर,केवल राम डोगरा: चिट्टामुक्त अभियान के जिला संयोजक
* इनके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के प्रधान,सचिव, सदस्यों,आशा वर्कर और स्थानीय पंचायत की नशा मुक्त अभियान की कोऑर्डिनेटर ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।