Public App Logo
Profile Picture

samachar AajTak

@samacharaajtak
9Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- हजारों किलोमीटर दूर पहुंचकर चौपाल पुलिस ने पांडिचेरी से मटाल निवासी को खोज निकाला..!

चौपाल पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मटाल निवासी 48 वर्षीय जगदीश सिंह को पांडिचेरी से सुरक्षित खोज निकाला है। जगदीश सिंह पुत्र स्वर्गीय कृपा राम, निवासी गांव मटाल, तहसील चौपाल, जिला शिमला, पिछले कुछ समय से घर से बाहर थे।

जगदीश सिंह की तलाश के लिए चौपाल पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने पांडिचेरी के कोट्टाकुप्पम क्षेत्र में पहुंचकर जगदीश सिंह का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।

चौपाल पुलिस की टीम द्वारा हिमाचल से हजारों किलोमीटर दूर जाकर की गई इस कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस टीम की तत्परता और लगातार प्रयासों की सराहना की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- कोट गांव की बेटी प्रियंका मेहता ने PGT परीक्षा में लहराया परचम, 99 नॉर्मलाइज्ड स्कोर के साथ हासिल की बड़ी सफलता..!

स्वर्गीय लच्छीराम की सुपुत्री ने ग्रामीण पृष्ठभूमि से उठकर तय किया सफलता का सफर; टीजीटी आर्ट्स के बाद अब PGT में चुनी गईं राजनीतिक विज्ञान के प्राचार्य (Lecture Political Science), क्षेत्र में जश्न का माहौल।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर द्वारा हाल ही में घोषित PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणामों में जिला शिमला की चौपाल तहसील के अंतर्गत आने वाले परगना जखोली के कोट गांव की बेटी प्रियंका मेहता ने शानदार सफलता हासिल की है। प्रियंका ने राजनीतिक विज्ञान के प्राचार्य (Lecture Political Science)परीक्षा में 99 का उच्च नॉर्मलाइज्ड स्कोर (अनुक्रमांक: 26028003245) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके पैतृक गांव कोट और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, बल्कि पूरे चौपाल क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
संघर्ष और प्रेरणा से भरा शैक्षणिक सफर
साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका मेहता के जीवन का सफर कड़ी मेहनत और अटूट लगन की मिसाल है।
 प्रियंका की शुरुआती और माध्यमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक व उच्च विद्यालय ननहार से ही पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की उच्च शिक्षा सोलन से पूरी की। उनके पिता स्व. लच्छीराम मेहता एक किसान परिवार से संबंध रखते थे और माता कमला मेहता पेशे से गृहणी हैं। उनके भाई, अधिवक्ता नगीन मेहता जो चौपाल ,शिमला में वकालत करते है । आवाज़ जनादेश से विशेष जानकारी में उन्होंने बताया कि प्रियंका ने हर कदम पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी।
खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही प्रियंका ने TGT आर्ट्स की परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपना स्थान बनाया था और उन्हें बतौर अध्यापिका तैनाती भी मिल चुकी है। अब PGT परीक्षा में इस ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया है कि सच्ची निष्ठा से की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
ग्रामीण अंचल से निकलकर प्रशासनिक व शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में एक के बाद एक दो बड़ी सफलताएं हासिल करना यह दर्शाता है कि संसाधन सीमित होने के बावजूद यदि हौसला बुलंद हो, तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रियंका की इस कामयाबी ने स्थानीय युवाओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक नई दिशा और प्रेरणा दी है।
अपनी सफलता का श्रेय प्रियंका ने अपने परिवार के मार्गदर्शन, माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी निरंतर एवं अनुशासित मेहनत को दिया है।
प्रियंका मेहता की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नेताओं ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने इसे व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ पूरे चौपाल क्षेत्र की शैक्षणिक प्रतिभा की बड़ी जीत करार दिया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- चौपाल में 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन.. मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलीय स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई आयोजित।

उपमंडल चौपाल में हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलीय स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्षेत्र में संचालित विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में पुलिस, वन, राजस्व, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं बागवानी, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभागीय मदों के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- राजीव भवन शिमला में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का बड़ा बयान ज्ञानेश कुमार को करार दिया देश का गद्दार..राज्य प्रवक्ता
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस धीरेंद्र चौहान ने जताया अपना समर्थन..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- बागवानों के पक्ष में उतरे चेतन ब्रागटा, सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप..!

■ सरकार के द्वारा आनन फ़ानन में लिए गए सभी निर्णय नहीं चढ़ पाए सिरे : ब्रागटा

■ वो दिन दूर नहीं जब हिमाचल की सेब मंडिया हो जाएगी बंद : ब्रागटा

■ उल्टा हिमाचल की सेब मंडियों पर पड़ा सरकार के ग़लत निर्णय का असर, आज पिंजोर सेब मंडी में जा रहा है हिमाचल की सभी मंडियों में जाने वाला सेब : ब्रागटा
<nis:link nis:type=tag nis:id=shimla:- nis:value=shimla:- nis:enabled=true nis:link/>  चौपाल को मिला एक और नेतृत्व,गौरव चौहान को मिली हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में निदेशक की जिम्मेवारी सीएम सुक्खू का जताया आभार
<nis:link nis:type=tag nis:id=सोलन nis:value=सोलन nis:enabled=true nis:link/> :- भूषण ज्वैलर्स सोलन से सोना चाँदी खरीदारी करने के बाद आप भी गिफ्ट में जीत सकते है गाड़ी, स्कूटी और LED विनय गुप्ता ने ग्राहकों के साथ साझा की जानकारी..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/>  :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रिसर्च कोऑर्डिनेटर का दायित्व मिलने पर रोहित भोटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  HPCC अध्यक्ष  विनय कुमार , AICC सचिव सुरेंद्र शर्मा, 
महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर तथा पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का  आभार किया व्यक्त..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के सामने किशाऊ बांध परियोजना पर मजबूती से रखा है हिमाचल का पक्ष : धीरेंद्र चौहान 

धीरेंद्र चौहान बोले अब हिमाचल को किशाऊ बांध से पैदा होने वाली बिजली से सालाना 600 करोड़ की होगी आय..!

कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता ने अनुराग ठाकुर पर भी साधा जमकर निशाना बोले अनुराग ठाकुर का यह दावा हास्य पद है कि इस परियोजना में हिमाचल को हिस्से दारी केंद्र के कारण मिली..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=सोलन nis:value=सोलन nis:enabled=true nis:link/> :- नहीं थम रहा गोयल मोटर सोलन और शुभम ठाकुर का ब्रेजा कार विवाद..शुभम ने मांगी कार की जॉइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट, बोले—5 दिन से इंतजार, आखिर कार्रवाई कहां..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- मंत्री रोहित ठाकुर पर जमकर बरसे भाजपा नेता चेतन ब्रागटा..खोल दी कई परते..!

■ अंदर की बातें कैसे आई बाहर! मुख्यमंत्री सुक्खू के लगातार संपर्क में है चेतन ब्रागटा?

■ब्रागटा बोले रोहित ठाकुर मुख्यमंत्री के सिर पर फोड़ गए जिला परिषद अध्यक्ष के हार का ठीकरा..!

■तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र से भी नहीं बनी, आज वर्तमान मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ भी है छत्तीस का आंकड़ा..!

■मंत्री पद मिलने के बावजूद भी क्षेत्र के अंदर सभी प्रकार के विकास कार्य पूरी तरह से ठप : चेतन ब्रागटा 

■जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा के लोग काफ़ी इंटेलीजेंट, समय के साथ चलने का रखते है हुनर: चेतन ब्रागटा
<nis:link nis:type=tag nis:id=सोलन nis:value=सोलन nis:enabled=true nis:link/> :- शुभम की गाड़ी की ज्वाइंट इंस्पेक्शन के दौरान का वीडियो हुआ वायरल। आप भी देखे क्या है वीडियो का पूरा सच..!
नवनिर्वाचित जिला शिमला के जिला परिषद अध्यक्ष भोपिंदर सिसोदिया एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) अमर चौहान के लिए स्वागत एंव सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुताह की प्रधान सुमन पंधान्चा ने उन्हें सम्मानित किया..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र चौहान को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता किया गया नियुक्त,मुख्यमंत्री सुक्खू सहित प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार संगठन महामंत्री विनोद जिंटा चेयरमैन HPMC सुरेंद्र शर्मा का आभार किया व्यक्त..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- पराला मंडी में सेब की धूम..MAC 37 नंबर दुकान पर तीन हज़ार रुपये तक बिका सेब..बागवान बोले इस वर्ष ऊँचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को मिल रहे है अच्छे दाम..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=हिमाचल nis:value=हिमाचल nis:enabled=true nis:link/> :-  अमर चंद चौहान बने हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति आनी के अध्यक्ष
  
हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति खंड आनी की बैठक उपमंडल कार्यालय आनी के सभागार आनी में उपमंडलाधिकारी नागरिक आनी लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में आयोजित किया गया । उद्धाटन सत्र में द्वीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने  मुख्य अतिथि,  राज्य और जिला इकाई से आए अतिथियों तथा उपस्थित सदस्यों  का स्वागत किया  । 
   मंच संचालक प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने खंड आनी पूरी रिपोर्ट सम्मेलन में रखी । एच जी वी एस राष्ट्रीय कन्वीनर  एवं राज्य उपाध्यक्ष सुनीता चंदेल ने एच जी वी एस के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने पर बल दिया । मुख्य अतिथि एस डी एम आनी लक्ष्मण कनेट ने एच जी वी एस  पर्यावरण , शिक्षा ,  नशा निवारण ,  महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की तथा इसे राष्ट्रीय महत्व के लिए आवश्यक माना । 
  उद्घाटन सत्र के पश्चात संगठनात्मक सत्र का आयोजन लाल सिंह ठाकुर सेवानिवृत प्रधान , सनोहरू देवी प्रधान जीपी शिल्ली तथा हँसा वर्मा  प्रधान जीपी च्वाई की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर एच जी वी एस राज्य सचिव सत्यवान पुण्डीर ने एच जी वी एस का संगठनात्मक ब्योरा दिया तथा निर्वाचित होने वाली खंड इकाई को निष्ठापूर्वक कार्य का आवाहन किया । इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामानंद , डॉ प्रकाश आचार्य , तिलका ठाकुर , रंजना शर्मा , संदीपना ठाकुर तथा मीनाक्षी शर्मा ने खंड आनी के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण  प्रस्तुत किया  । 
  तत्पश्चात सर्वसम्मति से एच जी वी एस खंड आनी चुनाव किया गया । जिसमें अमर चंद चौहान अध्यक्ष , सनोहरू देवी तथा रंजना शर्मा उपाध्यक्ष , कुन्दन शर्मा सचिव , डॉ प्रकाश आचार्य तथा ध्यान ठाकुर सह सचिव  तथा मीनाक्षी शर्मा को सह सचिव बनाया गया । पोविंदर चौहान , श्यामानंद , तिलका ठाकुर तथा संदीपना ठाकुर को सलाकार बनाया गया । हंसा वर्मा ,रामानंद , तुलसी शर्मा , शनि ठाकुर, मोहर सिंह, कविता ठाकुर, सुषमा ठाकुर ,ममता वर्मा ,रणवीर , मीना देवी , लीला देवी, शीला देवी तथा वीणा देवी को सदस्य निर्वाचित किया गया । दीवान राजा को प्रेस सचिव तथा गुलपाल ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य निर्वाचित किया गया।
  कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आर के शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण , तथा जिला सचिव हीरा लाल ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर चंद चौहान ने सभी का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया तथा सभी से मिलजुलकर कार्य करने वो सहयोग का निवेदन किया ।
  जिला सह सचिव मान ठाकुर ने smmeln में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक धन्यवाद किया । सम्मेलन में आनी खंड के एच जी वी एस के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
Video 16
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- चौपाल के शंठा में हुआ कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हार्दिक चौहान ने उपचार के दौरान आई जी एम सी में तोड़ा दम परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- चूड़धार जा रही 25 वर्षीय युवती का रास्ते में फिसला पैर गहरी खाई में गिरने के कारण मौके पर हुई दर्दनाक मौत..!

एसडीएम ने भारी बारिश में चूड़धार ना जाने का किया आग्रह..मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से बीस हज़ार रुपए राहत राशि की गई प्रदान..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला:- nis:value=शिमला:- nis:enabled=true nis:link/> चौपाल बाज़ार में युवाओं का उग्र प्रदर्शन,प्रदेश सरकार और विधायक चौपाल के विरोध में खूब की गई नारेबाज़ी…!
<nis:link nis:type=tag nis:id=चौपाल nis:value=चौपाल nis:enabled=true nis:link/> :- राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सरैन में संस्कृत सप्ताह समापन समारोह का आयोजन
        
महाविद्यालय सरैन में ‘संस्कृत सप्ताह समापन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में आइ.जी.एम्.सी. शिमला (IGMC Shimla) के यूरोलॉजी विभाग (Urology Department) के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य   
डॉ.एम.एल.धर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्विद्याधर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने संस्कृत के महत्त्व के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संस्कृत शिक्षा का महत्त्व: उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहली कक्षा से अंग्रेजी पढ़ाई जा रही है, उसी प्रकार संस्कृत भी पढ़ाई जा सकती है। यदि बच्चों को शुरुआती स्तर से ही संस्कृत सिखाई जाए, तो वे इस प्राचीन भाषा को आसानी से समझ और सीख सकते हैं। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान और संस्कृति को समझने का प्रमुख माध्यम है। उन्होंने बताया कि संस्कृत और विज्ञान आपस में गहरे जुड़े हुए हैं। 
शारीरिक स्वास्थ्य और आयुर्वेद: डॉ. धर ने एक प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक के माध्यम से शरीर के अनमोल महत्त्व को समझाया:
पुनर्वित्तं पुनर्मित्रं पुनर्भार्या पुनर्मही।
एतत्सर्वं पुनर्लभ्यं न शरीरं पुनः पुनः॥
उन्होंने जठराग्नि और पाचन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पाचन तन्त्र का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने श्वसन प्रक्रिया, सांस लेने और छोड़ने के समय वायु के आदान-प्रदान और हृदय की कार्यप्रणाली के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी।
मानसिक स्वास्थ्य व जीवनशैली: विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग न करने और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही, उन्होंने सही समय पर विवाह और स्वस्थ पारिवारिक जीवन के महत्त्व पर भी अपने विचार साझा किए।
समारोह का समापन:  मुख्य अतिथि महोदय ने संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर, शान्त मन, सही खान-पान और अनुशासित जीवनशैली को अपनाकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। अन्त में, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्यों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और इसी के साथ समाप्त हुआ..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- आज 12 बजे चौपाल के युवाओं का नागरिक अस्पताल के पास चौपाल क्षेत्र के अस्पतालों की बदहाली पर होगा रोष प्रदर्शन..बीते कल हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली स्कूली छात्रा को भी देंगे श्रद्धांजलि..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- चौपाल में दुखद सड़क हादसा, आठ बच्चे थे गाड़ी में सवार..एक बच्ची की दर्दनाक मौत..!

सवालों के घेरे में फिर खड़ा हुआ चौपाल अस्पताल घंटों इंतज़ार के बावजूद भी नहीं पहुँची एंबुलेंस..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिमला nis:value=शिमला nis:enabled=true nis:link/> :- चौपाल में दुखद सड़क हादसा, आठ बच्चे थे गाड़ी में सवार..एक बच्ची की दर्दनाक मौत..!

सवालों के घेरे में फिर खड़ा हुआ चौपाल अस्पताल घंटों इंतज़ार के बावजूद भी नहीं पहुँची एंबुलेंस..!
भूषण ज्वेलर्स सोलन