सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में सोमवार को 1:00 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कुमारी ने कुल 250 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की।