नवरात्रि के प्रथम दिन देशनोक करणी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां करणी के दर्शन
बीकानेर से देशनोक तक पैदल यात्रा कर पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर में लगी लंबी-लंबी कतारें, प्रशासन और पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद
देशनोक। नवरात्रि के प्रथम दिन देशनोक स्थित विश्वविख्यात मां करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। चारों ओर माता के जयकारों और भक्ति के माहौल से पूरा देशनोक भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में मां करणी के दर्शन करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीकानेर से देशनोक तक पैदल यात्रा कर मां करणी के दरबार में पहुंचे। पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के मन में माता के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का भाव दिखाई दिया। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने मां करणी के दर्�