राजसमंद जेल पर प्रशासन ने ली औचक तलाशी नहीं मिली कोई निषिद्ध सामग्री
जिला कारागृह राजसमंद पर आज सायंकाल जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान जेल स्टाफ के साथ राजसमंद
तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक राजसमंद नेत्रपाल सिंह,राजनगर थानाधिकारी ओंकार सिंह जेल उपाधीक्षक भवरसिंह, जेलर हेमंत सालवी मय जाप्ता पुलिस,RAC, जेल स्टाफ द्वारा तलाशी ली गई।
दौराने तलाशी जेल में किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री प्राप्त नहीं हुई।
*ज्ञातव्य रहे कि जेल प्रशासन द्वारा प्रतिदिन और जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा पाक्षिक नियमित औचक तलाशी ली जाती है जिससे किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री का जेल में प्रवेश ना हो पाए और अपराधों पर रोकथाम और नियंत्रण बना रहे।*
जेल उपाधीक्षक भवरसिंह द्वारा बताया गया कि *उनका प्रमुख ध्येय राजसमंद जिला जेल में निरुद्ध कैदियों को नियमानुसार जेल भुगताने के साथ साथ सुधार की पहल करनी है जिससे अभियुक्त नशे और अपराध से दूरी बनाए और पुनः समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अपने परिवार के साथ खुशी पूर्वक जीवन बिता सके।*