जेल रोड पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, जब्त किया गया दुकानदारों का सामान
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। उरई जेल रोड पर नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ उरई, नगर पालिका ईओ सहित पुलिस बल और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
#oraijalaun #jalaunnews #up92 #boldobharat
Orai, Jalaun | Aug 18, 2026