हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर वोटर लिस्ट में खामियों का आरोप, निष्पक्ष निकाय चुनाव की मांग उठाई गई
नगर परिषद चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व पार्षद गौरव जैन ने आवाज उठाई है। उन्होंने चुनाव शाखा के अधिकारियों से मुलाकात कर वोटर लिस्टों की खामियों को दूर करने की मांग की। जैन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना बेहद जरूरी है।