"इटावा: पत्नी और सास की हत्या का आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार"
पत्नी और सास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार
आरोपी के पास से पत्नी की पायल, तमंचा और कारतूस बरामद
इटावा। जनपद के भरथना इलाके में पत्नी और सास की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पति को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त के पास से मृतका पत्नी की पायल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
#Etawah #Bharthana #DoubleMurder #CrimeNews #UPPolice #ANNNews @highlight