"लखनऊ CM योगी के साथ Gen-Z की ऐतिहासिक सेल्फी, कंधे पर हाथ रखकर खिंचवाई फोटो"
लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही अंदाज 5 कालिदास स्थित मुख्यमंत्री आवास पर देखने को मिला। जापान से आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल Gen-Z युवाओं ने CM योगी के साथ सेल्फी ली।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही एक जापानी Gen-Z युवा ने CM योगी के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने की कोशिश की, मुख्यमंत्री जी भी खिलखिलाकर मुस्कुरा उठे। एक-एक कर सभी युवाओं ने CM के साथ सेल्फी ली और हाथ मिलाया। CM योगी ने भी बड़े ही सहज भाव से सभी से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं - काश! UP का हर अफसर इसी तरह Gen-Z और Gen-Alpha से मिले।
#Lucknow #CMYogi #YogiAdityanath #GenZ #JapanDelegation #5KD #ANNNews @highlight