➡️ आयुष औषधालय बांदरी ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आयुक्त, संचालनालय आयुष एवं जिला आयुष अधिकारी सागर डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयुष औषधालय बांदरी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-07 बांदरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 99 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया गया तथा वर्षा ऋतु में अपनाई जाने वाली ऋतुचर्या एवं दिनचर्या के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं विभिन्न रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने औषधीय पौधों से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए घर एवं आसपास के क्षेत्र में औषधीय पौधे लगाने के लिए भी जागरूक किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
132 views | Sagar, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026