करेरा: दिनारा अशोक होटल के पास हाईवे पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा
दिनारा। आज शाम करीब 4 बजे दिनारा स्थित हाईवे पर अशोक होटल, पिछोर तिराहे के पास एक ट्रक अचानक अनबैलेंस होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक सामने आ रही कार को बचाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर जा चढ़ा।