जमुई के हरला गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप। सोमवार को अडसार बहियार की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में 55 वर्षीय लालो देवी की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। छह गंभीर घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतका के पति उदित मंडल ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया और उनकी पत्नी को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की ओर से गोली चलाने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पिछले करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
टाउन थाना अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। एक महिला की मौत की जानकारी भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
#Jamui #JamuiNews #जमुई #जमुई_न्यूज #BiharNews #BiharNewsToday #हरला #LandDispute #जमीन_विवाद #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #परिवर्तनबिहारन्यूज़ #VivekKumar #JamuiPolice
Jamui, Jamui | Aug 10, 2026