अशोक नगर: भौंरा खाती गांव में बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर, जमीन पर बैठकर किया मध्यान्ह भोजन-सादगी ने जीता सबका दिल
अशोकनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भौंराखाती के माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।