Public App Logo
अंततः पति और बच्चों से मिली, भटककर मुरैना आई मानसिक रूप से असामान्य महिला, सुधार गृह में थी चार दिन से👇 बता दें कि ग्वालियर की रहने वाली ये महिला, पति के साथ अपने मायके सागर जा रही थी। रास्ते में ललितपुर स्टेशन पर वह नीचे उतरकर दूसरी ट्रेन में जा बैठी और 13 अगस्त को मुरैना पहुंच गई। जौरा रोड निवासी धनंजय दण्डोतिया नामक सहृदयी युवक ने महिला का वीडियो हमें भेजा। Hello morena पर वीडियो वायरल हुआ तो महिला के परिजन को उसके बारे में पता चल गया। महिला का नाम प्रियंका गुप्ता है और वह मानसिक बीमारी का उपचार ले रही है। खास बात यह कि महिला को उसके परिजन से मिलाने में धनंजय डण्डोतिया ने खासी मेहनत की। - Morena Nagar News