🚨 त्यूणी में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में चिल्लाड़ के पास एक फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दुर्गम खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने मृतक के शव और दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों की पहचान 27 वर्षीय सुनील मंडल और देहरादून निवासी ऋषभ के रूप में हुई है। दोनों को 108 एंबुलेंस से CHC त्यूणी भेजा गया, जबकि मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
Dehradun, Dehradun | Oct 3, 2026