जबलपुर: जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश
जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 से जबलपुर पुलिस के द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा जबलपुर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी। फोर व्हीलर वाहन में राष्ट्रीय भक्ति गीत भी बजाए जा रहे थे गीतों ने लोगो को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया।