धनवार: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को भाकपा माले ने धनवार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पार्टी कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और गांधी चौक पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान SIR के खिलाफ भी विरोध जताया गया।