📈उत्तराखंड : के चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां , भारत-चीन सीमा से सटी नीति घाटी में बादल फटने के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया , और देखते ही देखते बीआरओ का करीब एक महीने पहले बना पुल तेज सैलाब में बह गया । पानी का बहाव इतना जबरदस्त था कि भारी-भरकम लोहे का पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गया । इस दौरान पुल के पास खड़ी बीआरओ की एक जीप भी सैलाब में बह गई , जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है । पुल बहने से नीति घाटी के 12 से ज्यादा सीमावर्ती गांवों का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है और वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई है 👇👇👇👇