Public App Logo
नाले में बाधा बनी दीवार पर मेयर ने बुलडोजर चलाकर कराई सफाई फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार तुड़वाकर मेयर ने खुलवाया बंद नाला, जलभराव रोकने के लिए तेज हुई तैयारी मेयर ने जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण कर की कार्रवाई यमुनानगर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों के साथ जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में पानी निकासी में आ रही बड़ी बाधा सामने आने पर मेयर ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार को तोड़कर नाले की सफाई करवाई गई। #यमुमनगर - Jagadhri News