हनुमानगढ़: चुनावी ड्यूटी के लिए कृषि महाविद्यालय का भवन अधिग्रहित करने पर प्रदर्शन, नए भवन में कक्षाएं जारी रखने और बंद हॉस्टल शुरू
आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से कृषि महाविद्यालय के नए भवन को चुनावी ड्यूटी के लिए अपने कब्जे में लिए जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने की।