#चित्रकूट
जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), चित्रकूट द्वारा ग्राम पहाड़ी एवं बरद्वारा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पहाड़ी में फर्म एल एंड टी द्वारा पाइपलाइन की टेस्टिंग एवं कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है तथा दिनांक 01.10.2026 से 10.11.2026 तक संचालित रोड पुनर्स्थापना अभियान के अंतर्गत ग्राम बरद्वारा में रोड रेस्टोरेशन का कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान फर्म एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर विपिन पाण्डेय को निर्देशित किया गया कि उक्त दोनों ग्रामों में दिनांक 10.10.2026 तक समस्त अवशेष कार्य पूर्ण करते हुए पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही योजनांतर्गत समस्त ग्रामों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त/अवशेष सड़कों का मानक के अनुरूप रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रत्येक दशा में दिनांक 10.11.2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें