उज्जैन शहर: हरियाली अमावस्या की रात महादेव मंदिर में निकला कोबरा, नाग पंचमी से पहले दिखा नाग देवता का अद्भुत संयोग
उज्जैन। नाग पंचमी से ठीक पहले उज्जैन के एक शिव मंदिर में नाग देवता के दिखाई देने से श्रद्धालुओं में कौतूहल का माहौल बन गया। राम जनार्दन मंदिर परिसर स्थित कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात आरती के बाद हवन कुंड के पास अचानक कोबरा सांप नजर आया। मंदिर में सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा ने सर्पमित्र राहुल को इंस्टाग