अकबरपुर: बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
आज सावन का तीसरा सोमवार है इसी के चलते रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।