कालपी/जालौन। क्षेत्र की सड़कों और हाईवे पर ओवरलोडिंग का अवैध खेल बेखौफ जारी है। UP Police Dg Pachq DM Jalaun
कार्रवाई और ऑनलाइन चालान से बचने के लिए वाहन स्वामियों व चालकों ने नया पैंतरा अपना लिया है।
ट्रकों और डंपरों की नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर, मिट्टी लगाकर या कपड़ा बांधकर गाड़ियां बेधड़क दौड़ाई जा रही हैं।
इस गोरखधंधे से जहां एक तरफ शासन को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं दूसरी ओर आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।
सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरों को दे रहे चकमा
परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा लगाए गए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरों से बचने के लिए यह शातिराना तरीका अपनाया जा रहा है।
नंबर प्लेट छिपे होने के कारण ओवर-स्पीडिंग या ओवरलोडिंग के ई-चालान जनरेट नहीं हो पाते। टोल प्लाजा और प्रमुख चौराहों पर भी ये गाड़ियां आसानी से निकल जाती हैं।
Jalaun, Jalaun | Aug 25, 2026