गंगापुर सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मृतक की पहचान महेंद्र योगी, निवासी बाड़ा पिछानोत, जिला करौली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक को रविवार दोपहर इलाज के लिए गंगापुर सिटी के निजी अस्पताल में लाया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और नामजद शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही उदेई मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। वहीं तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।