नगर परिषद पिछोर में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर संपन्न
पिछोर- मध्य प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद पिछोर में 'सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार' के तहत भव्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 18 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। कई आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण कर तत्काल राहत दी गई।
समारोह में मंच से विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के 15 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 02 लैपटॉप, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08-10 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के 35 पात्र हितग्राहियों को डीपीआर में स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री भैया साहब लोधी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूनम राजौरिया, मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता (बंडे वाले), नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि आशीष चौधरी, पार्षद रवि यादव, प्रकाश आदिवासी, मनोनीत पार्षद अनिल सोनी, सतेन्द्र पाठक (लारा), विधायक प्रतिनिधि सुनील लोधी एवं मंडल महामंत्री मुकेश पंसारी उपस्थित रहे।
शिविर एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, तहसीलदार शिवशंकर सिंह गुर्जर एवं सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी दीपक बनाफर, सहायक नोडल करतार सिंह राजपूत, व्यवस्थापक दीपक गुप्ता, तकनीकी प्रभारी निशान्त दीक्षित एवं सीडीपीओ सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंच संचालन श्रीमती रश्मी भट्ट ने किया।
Pichhore, Shivpuri | Oct 4, 2026