Public App Logo
कन्नौज में आलू की कम कीमत से किसान परेशान, खेत में आलू की माला पहनकर जताया विरोध कन्नौज में आलू की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। कम दाम मिलने के चलते किसानों का कहना है कि आलू की खेती में लगी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। अपनी परेशानी और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए कुछ किसानों ने अनोखा तरीका अपनाया। किसानों ने आलू को माला की तरह गले में पहनकर अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना है कि बाजार में आलू का भाव इतना कम है कि उन्हें फसल बेचने के बाद भी कोई खास लाभ नहीं मिल रहा। बढ़ती लागत और कम बिक्री मूल्य के कारण खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसानों ने सरकार से आलू का उचित समर्थन मूल्य तय करने और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। - Hardoi News