लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में डीएम ने किया झंडोत्तोलन
लखीसराय। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की पूर्वाह्न 9:20 बजे जिला मुख्यालय परिसर में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर एसपी प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।