माला खुद के गले में, चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर क्यों नहीं? 🤔
बस्ती में RLD के नवागत प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह के स्वागत कार्यक्रम का एक दृश्य चर्चा में!
स्वागत समारोह में राजा ऐश्वर्य राज सिंह को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया, लेकिन कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे।
सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं—
जिस विचारधारा और विरासत के नाम पर राजनीति की जा रही है, उसके संस्थापक को सम्मान देना क्या सबसे पहली प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए?
सवाल बड़ा है—माला नेता के गले में पहले या विचारधारा के नायक के चित्र पर?
#RLD #ऐश्वर्यराजसिंह #चौधरीचरणसिंह #बस्ती #बस्तीसमाचार #राजनीति
Basti, Basti | Aug 18, 2026