प्रतापगढ़: वार्ड आरक्षण के बाद शहरी सियासत गरमाई, दावेदारों की धड़कनें तेज
नगर परिषद के 40 वार्डों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से तय होने के साथ ही शहर की चुनावी सियासत गरमा गई है। लंबे समय से चुनावी तैयारियों में जुटे संभावित पार्षद प्रत्याशियों के समीकरण अब बदल गए हैं। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाल