Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ देशभक्ति का जज्बा- राज्यमंत्री श्री लोधी == दमोह में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, == जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं = जिले में आजादी का पर्व हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया, == मुख्यमंत्री जी के संदेश को लाइव देखा व सुना गया == प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेशवासियों एवं दमोह जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दमोह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का श्रवण किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आज दमोह में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सभी ने सुना। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में दमोह जिले की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो आने वाले समय में दमोह जिले का योगदान भी महत्वपूर्ण रहेगा। इसी भावना के साथ जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यह दर्शाता है कि जिले के लोगों में देशभक्ति की भावना कितनी प्रबल है। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलेवासियों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया। लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की और ‘वंदे मातरम्’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस से पहले और स्वतंत्रता दिवस के दिन तक चले इस अभियान से पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। राज्यमंत्री श्री लोधी ने पुनः सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं दमोह जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्य समारोह में संदेश वाचन करते हुए राज्यमंत्री श्री लोधी ने जिले के विकास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा दमोह को पन्ना एवं छतरपुर जिले से जोड़ने वाले मडियादों-बर्धा-किशनगढ़ मार्ग के 27.80 किलोमीटर चौड़ीकरण के लिए ₹74 करोड़ 44 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 100.52 किलोमीटर लंबाई के 21 मार्गों का ₹147 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्माण कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा दमोह-पटेरा एवं जबेरा-तेंदूखेड़ा समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे जिले के 657 ग्रामों में जल प्रदाय किया जा रहा है। सतधरु मध्यम सिंचाई परियोजना में बांध का कार्य 100 प्रतिशत तथा नहर का 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। पारना जलाशय में बांध का 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण है, जबकि दादपुर स्टॉप डेम का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में जिले के 6 सांदीपनि विद्यालयों का फिनिशिंग कार्य नवंबर-दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। 18 पीएमश्री विद्यालयों में अटल लैब एवं खेल मैदान निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 12 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹355 करोड़ 34 लाख की लागत से नवीन चिकित्सा महाविद्यालय भवन का निर्माण पूरा कराया गया है। साथ ही 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 29 उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं 4 बीपीएचयू भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया गया है। जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण भी कराया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी ने पुलिस-प्रशासन और विभिन्न विभागो के अधिकारियों-कर्मचारियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि मौजूद रहे। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और सांसद राहुल सिंह लोधी नें लोकतंत्र सेनानियो का माला पहनाकर और साल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया। पी.टी/ व्यायाम इस अवसर पर विभिन्न व़िद्यालयों के करीब 1500 छात्र-छात्राओं नें सामूहिक पी.टी/ व्यायाम प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय और सेंट नार्बट स्कूल के छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती के दौरान तेज वर्षा से बाधित हुआ इनके उत्साहवर्धन अतिथियो और अधिकारियों द्वारा किया गया और कार्यक्रम बीच में रोक अपने पास बुला लिया गया। भारी बारिश के बाद भी लोगो में उत्साह जिला स्तरीय मुख्य समारोह आज रात से हो रही तेज और मध्यम बारिश का कोई असर नही हुआ। छात्रो, युवाओं और बुजुर्गो में स्वतंत्र दिवस का उत्साह देखते ही बनता था, बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आमजनो, छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मुख्य समारोह का कार्यक्रम पूरे निर्धारित समय तक चला। मुख्यमंत्री जी के लाइव संदेश देखा व सुना गया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संदेश के प्रसारण हेतु एलईडी की व्यवस्था की गई थी। जिसे यहां मुख्य अतिथ‍ि, अतिथियो और उपस्थित अपार जन समूह ने देखा व सुना। इस दौरान भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह के कार्यक्रमो की झलके भी लोगो नें देखी व सुनी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नें कहा लोक का तंत्र पर भरोसा ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। जन-कल्याण यदि साध्य है तो, जन-विश्वास और जन-संवाद उसके साधन। इसी लक्ष्य के साथ सरकार ने 07 अगस्त 2026 से "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" प्रारंभ किया है। जन-विश्वास अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है- "न देरी, न दूरी"। समाधान से उत्थान के पवित्र भाव के साथ, इस अभियान का प्रथम चरण 08 जनवरी-2027 तक संचालित किया जाएगा । हमारी सरकार ने, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 04 लाख 38 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में प्रचलित भावों पर, पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि हुई है। त्रिवर्षीय रोलिंग बजट की अवधारणा को लागू करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है। वर्ष 2026, को हम किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे है, प्रदेश के इतिहास में पहली बार शासकीय योजनाओं के लिए, कृषि भूमि का भू-अर्जन करने पर किसानो को चार गुना मुआवजा दिए जाने का किसान हितैषी निर्णय लागू किया है, राज्य सरकार मध्यप्रदेश को, देश का मिल्क-केपिटल बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, प्रदेश में दुग्ध संकलन आज लगभग 12 लाख लीटर प्रतिदिन के स्तर पर पहुच चुका है, सरकार अंतिम छोर के अंतिम खेत तक सिचाई के लिए पानी पहॅुचाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लगभग 01 करोड़ 25 लाख बहनो की जिंदगी को सशक्त बनाने का माध्यम बन गई है, लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 53 लाख 55 हजार से अधिक बेटियां जुड़ी है। #damoh #IndependenceDay #independence

70 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं-राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
==
सही दिशा में कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय, अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो-सांसद दमोह राहुल लोधी
==
रानी जी से प्रेरणा लेकर हमें देश की आन बान शान के लिए समर्पित रहना चाहिए-विधायक हटा उमादेवी खटीक
==
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195 वी जन्म जयंती पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
==
गरिमामय पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न
==
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
==

 अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं। मैं वीरांगना रानी अवंतीबाई के इस कार्यक्रम को नमन करता हूँ, हमने तिरंगा यात्रा भी निकाली है, हमने घर-घर तिरंगा भी फहराया है इस संकल्प के साथ फहराया कि हम अपने अमर शहीदों को याद करेंगे। चाहे चन्द्र शेखर आजाद हों, चाहे अवंती बाई हों, चाहे रानी दुर्गावती हों, चाहे झलकारी बाई हों ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण इस देश में देखने को मिलते हैं। जिसमें वीरांगनाओं ने हमारे अमर शहीदों ने जब-जब देश पर आताताइयों ने आक्रमण किया, तब-तब देश के अमर शहीदों ने वीरांगनाओं ने आताताइयों के दांत खट्टे करने का काम किया है। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज स्थानीय जटाशंकर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल पर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।

 संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा" और यह भी कहा गया की "तुमने दिया देश को जीवन, देश तुम्हें क्या देगा अपनी आग तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा"। कहीं ना कहीं हम अवंती बाई का नाम लेते हैं तो हमारे दिलों में देश भक्ति की ज्वाला धधकती है और उनसे प्रेरणा लेकर हम देश समाज और राष्ट्र के लिये काम करने उद्धत होते हैं।

 राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा वीरांगना का पराक्रम बड़ा प्रचंड पराक्रम था, यह पराक्रम मात्र 26 वर्ष में करके दिखाया है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया यह जानते हुये भी वाडिंगटन को प्राण देना खतरे से खाली नहीं, जब वाडिंगटन ने प्राण की भीख मांगी तो रानी ने उसे प्राणों की भीख दी। बाद में फिर वाडिंगटन बड़ी सेना लेकर आया और फिर से रानी पर हमला किया। उन्होंने कहा इस मंच के माध्यम से समाज के सभी बंधुओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अथवा परोक्ष रूप से इस कार्यक्रम का सफल बनाने का काम किया है। समाज के उन सभी बंधुओं का में आभार प्रकट करता हूं।

 उन्होंने कहा यह कार्यक्रम किसी का व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है, कार्यक्रम अच्छे से होना चाहिये यह दायित्व मैं निभा रहा हूं। हम अपने अमर शहीदों को याद कर रहे हैं, और शहीदों को याद करके अपने गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वीरांगना रानी अवंती बाई का कार्यक्रम से हमने देखा कि किस प्रकार से वीरांगना ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया इस नशा मुक्ति नाट्य कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाने वालों को मैं बधाई देता हूं।

 सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि सही दिशा में हम कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय हैं। हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी का जन्मदिवस और बलिदान दिवस प्रत्येक गांव में होना चाहिए। इसके लिए नियत तिथि, समय और स्थान होना चाहिए। हर साल कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता लगातार बढ़ती जा रही हैं। श्री लोधी ने कहा प्रत्येक साल वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी का बलिदान और जन्मदिवस नये-नये स्वरूप में देखने को मिलेगा।

 सांसद श्री लोधी ने कहा वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी की जिले में दो प्रतिमाएं स्थापित हैं पहली जटाशंकर और दूसरी नोहटा में स्थापित हैं। जन्मोत्सव का कार्यक्रम जिले स्तर पर किया जायेगा और बलिदान दिवस का कार्यक्रम नोहटा में किया जाता हैं। ऐसा क्रम लगातार बना हुआ हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में पिछले एक माह से आयोजन समिति लगी हुई हैं।

 #damoh

अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं-राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी == सही दिशा में कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय, अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो-सांसद दमोह राहुल लोधी == रानी जी से प्रेरणा लेकर हमें देश की आन बान शान के लिए समर्पित रहना चाहिए-विधायक हटा उमादेवी खटीक == वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195 वी जन्म जयंती पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा == गरिमामय पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न == वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण == अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं। मैं वीरांगना रानी अवंतीबाई के इस कार्यक्रम को नमन करता हूँ, हमने तिरंगा यात्रा भी निकाली है, हमने घर-घर तिरंगा भी फहराया है इस संकल्प के साथ फहराया कि हम अपने अमर शहीदों को याद करेंगे। चाहे चन्द्र शेखर आजाद हों, चाहे अवंती बाई हों, चाहे रानी दुर्गावती हों, चाहे झलकारी बाई हों ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण इस देश में देखने को मिलते हैं। जिसमें वीरांगनाओं ने हमारे अमर शहीदों ने जब-जब देश पर आताताइयों ने आक्रमण किया, तब-तब देश के अमर शहीदों ने वीरांगनाओं ने आताताइयों के दांत खट्टे करने का काम किया है। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज स्थानीय जटाशंकर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल पर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा" और यह भी कहा गया की "तुमने दिया देश को जीवन, देश तुम्हें क्या देगा अपनी आग तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा"। कहीं ना कहीं हम अवंती बाई का नाम लेते हैं तो हमारे दिलों में देश भक्ति की ज्वाला धधकती है और उनसे प्रेरणा लेकर हम देश समाज और राष्ट्र के लिये काम करने उद्धत होते हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा वीरांगना का पराक्रम बड़ा प्रचंड पराक्रम था, यह पराक्रम मात्र 26 वर्ष में करके दिखाया है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया यह जानते हुये भी वाडिंगटन को प्राण देना खतरे से खाली नहीं, जब वाडिंगटन ने प्राण की भीख मांगी तो रानी ने उसे प्राणों की भीख दी। बाद में फिर वाडिंगटन बड़ी सेना लेकर आया और फिर से रानी पर हमला किया। उन्होंने कहा इस मंच के माध्यम से समाज के सभी बंधुओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अथवा परोक्ष रूप से इस कार्यक्रम का सफल बनाने का काम किया है। समाज के उन सभी बंधुओं का में आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम किसी का व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है, कार्यक्रम अच्छे से होना चाहिये यह दायित्व मैं निभा रहा हूं। हम अपने अमर शहीदों को याद कर रहे हैं, और शहीदों को याद करके अपने गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वीरांगना रानी अवंती बाई का कार्यक्रम से हमने देखा कि किस प्रकार से वीरांगना ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया इस नशा मुक्ति नाट्य कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाने वालों को मैं बधाई देता हूं। सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि सही दिशा में हम कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय हैं। हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी का जन्मदिवस और बलिदान दिवस प्रत्येक गांव में होना चाहिए। इसके लिए नियत तिथि, समय और स्थान होना चाहिए। हर साल कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता लगातार बढ़ती जा रही हैं। श्री लोधी ने कहा प्रत्येक साल वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी का बलिदान और जन्मदिवस नये-नये स्वरूप में देखने को मिलेगा। सांसद श्री लोधी ने कहा वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी की जिले में दो प्रतिमाएं स्थापित हैं पहली जटाशंकर और दूसरी नोहटा में स्थापित हैं। जन्मोत्सव का कार्यक्रम जिले स्तर पर किया जायेगा और बलिदान दिवस का कार्यक्रम नोहटा में किया जाता हैं। ऐसा क्रम लगातार बना हुआ हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में पिछले एक माह से आयोजन समिति लगी हुई हैं। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी भोज में हुए शामिल 
===
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लक्ष्मण कुटी में पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुये
 #IndependenceDay #independence #damoh

राज्यमंत्री श्री लोधी भोज में हुए शामिल === प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने लक्ष्मण कुटी में पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुये #IndependenceDay #independence #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी नें हर्षो उल्लास के प्रतीक गुब्बारे गगन की ओर छोड़े 
=
परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया 
==

 #IndependenceDay #independence #damoh

राज्यमंत्री श्री लोधी नें हर्षो उल्लास के प्रतीक गुब्बारे गगन की ओर छोड़े = परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया == #IndependenceDay #independence #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

CCU यूनिट का लोकार्पण जिले के लिए बड़ी सौगात - राज्यमंत्री श्री लोधी
==
सीसीयू के शुरू होने से गंभीर दुर्घटना एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार उपलब्ध हो सकेगा - सासंद श्री लोधी
==
क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ स्वास्थ्य सुविधाओं को  मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - विधायक श्री मलैया
==
जब कोई संसाधन चालू होता है, तो साधन भी उपलब्ध होने लगते हैं- श्री शिवहरे
==
स्वतंत्रता दिवस पर जिले को क्रिटिकल केयर यूनिट की मिली सौगात,
==
दुर्घटना एवं हृदय रोगियों को मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा
===

 क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रारंभ होने से दुर्घटना में घायल मरीजों, हृदय रोग से संबंधित मरीजों तथा अन्य गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों की व्यवस्थित देख-रेख और उपचार संभव हो सकेगा। गंभीर मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत संरचना मिशन के अंर्तगत स्वीकृत 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए। 

 राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी कई कार्य किए जाना शेष हैं, लेकिन क्रिटिकल केयर यूनिट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। यह सुविधा गंभीर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिली यह सौगात निश्चित रूप से जिलेवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है। 

 सांसद राहुल सिंह लोधी ने का कहा क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से गंभीर, दुर्घटना एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही दमोह में मेडिकल कॉलेज भी पूर्णता की ओर अग्रसर है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। 

 उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से दमोह में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है।

 दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने पर जिले के लिए इससे बड़ी सौगात नहीं हो सकती। क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यहां आवश्यक अन्य व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि यूनिट फंक्शनल हो चुकी है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। 

  श्याम शिवहरे ने कहा जिले के नागरिको के लिए यह एक बहुत स्वर्णिम अवसर है। दमोह में जो क्रिटिकल केसेस आते थे, उनको सागर, जबलपुर शिफ्ट करना पडता था, अब दमोह के लोगों को सुविधा मिल जाएगी। करोड़ों की लागत से यह यूनिट स्टार्ट होने वाला है और जहां तक स्टाफ की बात है, जब कोई संसाधन चालू होता है, तो साधन भी उपलब्ध होने लगते हैं। हमारे जनप्रतिनिधि पूरी ताकत के साथ में इसको शीघ्र अति शीघ्र इसका संचालन भी करा लेंगे, ऐसी आशा के साथ दमोह के नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

 #damoh

CCU यूनिट का लोकार्पण जिले के लिए बड़ी सौगात - राज्यमंत्री श्री लोधी == सीसीयू के शुरू होने से गंभीर दुर्घटना एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार उपलब्ध हो सकेगा - सासंद श्री लोधी == क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम - विधायक श्री मलैया == जब कोई संसाधन चालू होता है, तो साधन भी उपलब्ध होने लगते हैं- श्री शिवहरे == स्वतंत्रता दिवस पर जिले को क्रिटिकल केयर यूनिट की मिली सौगात, == दुर्घटना एवं हृदय रोगियों को मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा === क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रारंभ होने से दुर्घटना में घायल मरीजों, हृदय रोग से संबंधित मरीजों तथा अन्य गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों की व्यवस्थित देख-रेख और उपचार संभव हो सकेगा। गंभीर मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत संरचना मिशन के अंर्तगत स्वीकृत 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी कई कार्य किए जाना शेष हैं, लेकिन क्रिटिकल केयर यूनिट जिले के लिए एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। यह सुविधा गंभीर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिली यह सौगात निश्चित रूप से जिलेवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है। सांसद राहुल सिंह लोधी ने का कहा क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से गंभीर, दुर्घटना एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही दमोह में मेडिकल कॉलेज भी पूर्णता की ओर अग्रसर है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से दमोह में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है। दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने पर जिले के लिए इससे बड़ी सौगात नहीं हो सकती। क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यहां आवश्यक अन्य व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि यूनिट फंक्शनल हो चुकी है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। श्याम शिवहरे ने कहा जिले के नागरिको के लिए यह एक बहुत स्वर्णिम अवसर है। दमोह में जो क्रिटिकल केसेस आते थे, उनको सागर, जबलपुर शिफ्ट करना पडता था, अब दमोह के लोगों को सुविधा मिल जाएगी। करोड़ों की लागत से यह यूनिट स्टार्ट होने वाला है और जहां तक स्टाफ की बात है, जब कोई संसाधन चालू होता है, तो साधन भी उपलब्ध होने लगते हैं। हमारे जनप्रतिनिधि पूरी ताकत के साथ में इसको शीघ्र अति शीघ्र इसका संचालन भी करा लेंगे, ऐसी आशा के साथ दमोह के नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी नें हर्षो उल्लास के प्रतीक गुब्बारे गगन की ओर छोड़े 
=
परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया 
==

 जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के साथ हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

 राज्यमंत्री श्री लोधी ने खुली सफेद जीप में कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलांदगी और प्रशिक्षु डीएसपी एवं परेड कमांडर श्री शिवप्रसाद कंगाली के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने तीन चक्रों में हर्ष फायर किया और राष्ट्रगान का जयघोष किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने परेड उपरांत बल कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

 समारोह में परेड कमांडर श्री शिवप्रसाद कंगाली के नेतृत्व में सशस्त्र और निशस्त्र दलों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। इसमें विशेष पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल महिला, होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट दल, गाइड दल, शौर्यदल, आपदा प्रबंधन दल की टुकड़ियों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में सहभागिता की।
 #IndependenceDay #independence #damoh

राज्यमंत्री श्री लोधी नें हर्षो उल्लास के प्रतीक गुब्बारे गगन की ओर छोड़े = परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया == जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के तहसील ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के साथ हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। राज्यमंत्री श्री लोधी ने खुली सफेद जीप में कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलांदगी और प्रशिक्षु डीएसपी एवं परेड कमांडर श्री शिवप्रसाद कंगाली के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने तीन चक्रों में हर्ष फायर किया और राष्ट्रगान का जयघोष किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने परेड उपरांत बल कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। समारोह में परेड कमांडर श्री शिवप्रसाद कंगाली के नेतृत्व में सशस्त्र और निशस्त्र दलों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। इसमें विशेष पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल महिला, होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट दल, गाइड दल, शौर्यदल, आपदा प्रबंधन दल की टुकड़ियों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में सहभागिता की। #IndependenceDay #independence #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ देशभक्ति का जज्बा- राज्यमंत्री श्री लोधी == दमोह में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, == जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं = जिले में आजादी का पर्व हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया, == मुख्यमंत्री जी के संदेश को लाइव देखा व सुना गया == प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेशवासियों एवं दमोह जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दमोह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का श्रवण किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आज दमोह में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सभी ने सुना। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में दमोह जिले की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो आने वाले समय में दमोह जिले का योगदान भी महत्वपूर्ण रहेगा। इसी भावना के साथ जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यह दर्शाता है कि जिले के लोगों में देशभक्ति की भावना कितनी प्रबल है। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिलेवासियों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया। लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की और ‘वंदे मातरम्’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस से पहले और स्वतंत्रता दिवस के दिन तक चले इस अभियान से पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। राज्यमंत्री श्री लोधी ने पुनः सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं दमोह जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्य समारोह में संदेश वाचन करते हुए राज्यमंत्री श्री लोधी ने जिले के विकास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा दमोह को पन्ना एवं छतरपुर जिले से जोड़ने वाले मडियादों-बर्धा-किशनगढ़ मार्ग के 27.80 किलोमीटर चौड़ीकरण के लिए ₹74 करोड़ 44 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 100.52 किलोमीटर लंबाई के 21 मार्गों का ₹147 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्माण कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा दमोह-पटेरा एवं जबेरा-तेंदूखेड़ा समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे जिले के 657 ग्रामों में जल प्रदाय किया जा रहा है। सतधरु मध्यम सिंचाई परियोजना में बांध का कार्य 100 प्रतिशत तथा नहर का 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। पारना जलाशय में बांध का 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण है, जबकि दादपुर स्टॉप डेम का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में जिले के 6 सांदीपनि विद्यालयों का फिनिशिंग कार्य नवंबर-दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। 18 पीएमश्री विद्यालयों में अटल लैब एवं खेल मैदान निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 12 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में ₹355 करोड़ 34 लाख की लागत से नवीन चिकित्सा महाविद्यालय भवन का निर्माण पूरा कराया गया है। साथ ही 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 29 उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं 4 बीपीएचयू भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया गया है। जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण भी कराया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी ने पुलिस-प्रशासन और विभिन्न विभागो के अधिकारियों-कर्मचारियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि मौजूद रहे। लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और सांसद राहुल सिंह लोधी नें लोकतंत्र सेनानियो का माला पहनाकर और साल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया। पी.टी/ व्यायाम इस अवसर पर विभिन्न व़िद्यालयों के करीब 1500 छात्र-छात्राओं नें सामूहिक पी.टी/ व्यायाम प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय और सेंट नार्बट स्कूल के छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती के दौरान तेज वर्षा से बाधित हुआ इनके उत्साहवर्धन अतिथियो और अधिकारियों द्वारा किया गया और कार्यक्रम बीच में रोक अपने पास बुला लिया गया। भारी बारिश के बाद भी लोगो में उत्साह जिला स्तरीय मुख्य समारोह आज रात से हो रही तेज और मध्यम बारिश का कोई असर नही हुआ। छात्रो, युवाओं और बुजुर्गो में स्वतंत्र दिवस का उत्साह देखते ही बनता था, बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आमजनो, छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मुख्य समारोह का कार्यक्रम पूरे निर्धारित समय तक चला। मुख्यमंत्री जी के लाइव संदेश देखा व सुना गया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संदेश के प्रसारण हेतु एलईडी की व्यवस्था की गई थी। जिसे यहां मुख्य अतिथ‍ि, अतिथियो और उपस्थित अपार जन समूह ने देखा व सुना। इस दौरान भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह के कार्यक्रमो की झलके भी लोगो नें देखी व सुनी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नें कहा लोक का तंत्र पर भरोसा ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। जन-कल्याण यदि साध्य है तो, जन-विश्वास और जन-संवाद उसके साधन। इसी लक्ष्य के साथ सरकार ने 07 अगस्त 2026 से "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" प्रारंभ किया है। जन-विश्वास अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है- "न देरी, न दूरी"। समाधान से उत्थान के पवित्र भाव के साथ, इस अभियान का प्रथम चरण 08 जनवरी-2027 तक संचालित किया जाएगा । हमारी सरकार ने, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 04 लाख 38 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में प्रचलित भावों पर, पिछले वर्ष की तुलना में 9% की वृद्धि हुई है। त्रिवर्षीय रोलिंग बजट की अवधारणा को लागू करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है। वर्ष 2026, को हम किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे है, प्रदेश के इतिहास में पहली बार शासकीय योजनाओं के लिए, कृषि भूमि का भू-अर्जन करने पर किसानो को चार गुना मुआवजा दिए जाने का किसान हितैषी निर्णय लागू किया है, राज्य सरकार मध्यप्रदेश को, देश का मिल्क-केपिटल बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, प्रदेश में दुग्ध संकलन आज लगभग 12 लाख लीटर प्रतिदिन के स्तर पर पहुच चुका है, सरकार अंतिम छोर के अंतिम खेत तक सिचाई के लिए पानी पहॅुचाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लगभग 01 करोड़ 25 लाख बहनो की जिंदगी को सशक्त बनाने का माध्यम बन गई है, लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 53 लाख 55 हजार से अधिक बेटियां जुड़ी है। #damoh #IndependenceDay #independence - Damoh News